Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, 93.66 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

छात्राओं ने छात्रों से 2.37 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया।

13 May 2025

सीबीएसई 10वीं के  नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, 93.66 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। इस साल छात्र-छात्राओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66 प्रतिशत रहा। छात्राओं ने छात्रों से 2.37 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 23,85,079 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था और 23,71,939 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 22,21,636 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इस साल 93.66 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं, जो पिछले साल के 93.60 प्रतिशत से 0.06 प्रतिशत अधिक है। इस साल लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत लड़कों से 2.37 प्रतिशत ज्‍यादा रहा। परीक्षा में 95 प्रतिशत लड़कियों ने और 92.63 प्रतिशत लड़कों ने सफलता हासिल की है। वहीं, ‘ट्रांसजेंडर’ विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 95 प्रतिशत रहा है, जो पिछले साल 91.30 प्रतिशत था।

परीक्षा में इस बार कुल 1,99,944 विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, जबकि 45,516 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 1.41 लाख से अधिक उम्मीदवारों को पूरक परीक्षा देनी होगी। 2025 में सीबीएसई कक्षा 10वीं के लिए कुल 1,41,353 विद्यार्थियों को कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जो 2024 में 1,32,337 से थोड़ा अधिक है, जो कुल विद्यार्थियों का 5.96 प्रतिशत है।

जेएनवी और केवी शीर्ष प्रदर्शन करने वाले संस्थानों में शामिल

जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) 99.49 प्रतिशत उत्तीर्ण दर के साथ संस्थागत परिणामों में सबसे आगे रहे। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय 99.45 प्रतिशत और इंडीपेंडेंट स्कूल 94.17 प्रतिशत का स्थान रहा।

रीजन के अनुसार उत्तीर्ण प्रतिशत में त्रिवेंद्रम शीर्ष पर

सीबीएसई कक्षा 10 के परिणामों में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा दोनों रीजन ने 99.79 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। इसके बाद बेंगलुरु 98.90 प्रतिशत के साथ रीजन के अनुसार तीसरे स्थान पर है। इस सूची में दिल्ली 95.24 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर है। सीबीएसई ने छात्रों को सूचित किया है कि विद्यार्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपने डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र को डिजी लॉकर ऐप के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड छात्रों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर डिजीलॉकर लॉगिन आईडी और एक्सेस कोड साझा करेगा, जिससे वे आसानी से लॉगिन कर सकते हैं। इसी के साथ ही उमंग ऐप और एसएमएस सेवा के माध्यम से भी छात्र परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच पेन-एंड-पेपर प्रारूप में आयोजित की गई थीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, 93.66
छात्राओं ने छात्रों से 2.37 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News